Posted by: chawlamahender | December 16, 2011
कोई तो बताए.. आखिर आसाराम बापू को गुस्सा क्यों आता है : New Delhi
कोई तो बताए.. आखिर आसाराम बापू को गुस्सा क्यों आता है
नई दिल्ली।
कहते हैं कि संतों को क्रोध करना शोभा नहीं देता। लेकिन ऐसा क्यों होता है कि संत आसाराम बापू को गुस्सा आ जाता हैं। वैसे तो देश के लाखों भक्तों के बीच आसाराम बापू की छवि एक सदभावी संत और सन्यासी की है। लेकिन जब आसाराम बापू पर आरोप लगते हैं या उन्हें जबरदस्ती नियमों का पालन करने का दबाव डाला जाता है तो भक्तों के साथ साथ खुद आसाराम बापू को भी गुस्सा आ जाता है। पिछले दिनों ऐसे ही विमान में सीट बैल्ट बांधने के आग्रह पर आसाराम बापू गुस्सा हो गए थे। इससे पहले भी कई बार आसाराम गुस्साए हैं।
आश्रम पर सवाल पूछो तो आता है गुस्सा आसाराम पर पिछले साल आरोप लगाया गया कि उनके आश्रम में दो बच्चों की मौत के जिम्मेदार वो हैं। अहमदाबाद स्थित आसाराम के आश्रम में दो बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस संबंध में आसाराम और उनके बेटे नारायण सांई के खिलाफ मामला चल रहा है। आफत ये है कि जब भी आसाराम बापू से इस संबंध में बात की जाती है वो गुस्सा हो जाते हैं। उन्हें बहुत क्रोध आता है ये सफाई देते हुए कि बच्चों की मौत के लिए वो जिम्मेदार नहीं।
बेटे की बुराई सुनकर आता है गुस्सा संत और सन्यासी होने के बावजूद आसाराम बापू पुत्र मोह के शिकार हैं। जब उनके बेटे नारायण सांई पर गुजरात के हिम्मतनगर में जमीन घोटाले के आरोप लगे तो आसाराम बापू बौखला गए। उन्होंने विरोधियों और मीडिया पर जमकर गुस्सा उतारा।
रामदेव को सताया तो गुस्सा आया कालेधन पर आंदोलन करने वाले बाबा रामदेव पर पुलिसिया कार्रवाई पर आसाराम बापू को जबरदस्त गुस्सा आया। इसी कारण उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। रायपुर में प्रवचन के दौरान आसाराम बापू ने कहा कि संतों को सताने वाला कभी सुखी नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि रामदेव पर अत्याचार करने वाली सोनिया को देश छोड़कर चले जाना चाहिए।
नियम का पालन करने में आता है गुस्सा बापू यूं तो भक्तों से नियम और संयम का पालन करने को कहते हैं लेकिन असल जीवन में नियमों का पालन नहीं करते। तीन दिन पहले जब बापू इंडिगो विमान से वडोदरा से दिल्ली आ रहे थे तो उन्होंने नियमों की बात पर विमान में ही जमकर हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक चेक इन काउंटर पर देरी से पहुंचने की वजह से उन्हें काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया। इस पर बापू के समर्थकों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद उन्हें बोर्डिंग पास दे दिया गया। यही नहीं विमान के क्रू मेंबर ने जब उनसे सुरक्षा हेतु सीट बैल्ट बांधने को कहा तो गुस्से से लाल पीले होकर बापू छाती तक पीटने लगे।
सवाल -क्या आपको लगता है आसाराम बापू को जायज चीजों पर गुस्सा आता है? क्या संत होने के नाते उनका गुस्सा सही है?
http://www.amarujala.com/Zara-Idhar-Bhi/Why-the-anger-comes-after-Asaram-Bapu-729.html#userOpn
खबर पर अपनी राय दें
|
|
Advertisement
Like this:
Be the first to like this post.
Posted in asaram scams, asaram' son, asarambapu narayansai mahender chawla asaramji panipat, Asaramji Bapu, Asaram ashram, asaram bhajan, asaram gurukul, truth here, आसाराम बापू, CM Gujrat, Hinduism, Hindus, mahender chawla panipat, narayan sindhi'fraud | Tags: Air Hostess, Amar Ujala, asaram bapu ashram, asaram scams, Asaramayan, Asaramji Bapu, आसाराम बापू, आसाराम बापू को गुस्सा आ जाता हैं, रामदेव, Indigo Air, New Delhi Airport, Sant Asaram Bapu, Sureshanand, Vadodra