Posted by: chawlamahender | November 29, 2009

आसाराम बापू के अहमदाबाद आश्रम पर पुलिस का ताला

आसाराम बापू के अहमदाबाद आश्रम पर पुलिस का ताला
आईबीएन-7 Fri, Nov 27, 2009
अहमदाबाद। पुलिस ने आसाराम बापू के अहमदाबाद स्थित आश्रम पर छापा मार कर उनके 200 साधकों को हिरासत में ले लिया है और आश्रम में ताला जड़ दिया है।
पुलिस उन लोगों की तलाश में है, जिनपर गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला करने का आरोप है। इस पथराव से पुलिस अधीक्षक, उपपुलिस अधीक्षक सहित दस पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
जवाब में पुलिस ने आश्रम समर्थकों पर लाठियां भांजीं और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सब पर दंगा भड़काने और पुलिस पर हमले का आरोप लगाया गया है।
पुलिस और आश्रम समर्थकों के बीच झड़प की शुरुआत डीएम को ज्ञापन देने की बात पर हुई थी। दरअसल आश्रम समर्थक एक अखबार के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे। इसके लिए योग वेदांत समिति की ओर से गांधीनगर में रैली निकाली गई।
भीड़ ज्यादा थी लिहाजा पुलिस ने कहा कि सिर्फ 3-4 लोग ही डीएम से मिल सकते हैं। इसपर भीड़ उग्र हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कल हुई भिड़ंत में शामिल कई लोग अहमदाबाद स्थित आश्रम में छुपने चले गए। हालांकि, आश्रम के लोगों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर आसाराम के साधकों को परेशान कर रही है।

http://khabar.josh18.com/news/23764/1

http://khabar.josh18.com/videos/23764

Advertisement

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Categories

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.